{"_id":"6aa46034a4329222e70c153d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157441-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फोटो-7- धनीराम के घर के बाहर लगी भीड़ व पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: पुलिस
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुशराजपुर में बृहस्पतिवार की रात राजमिस्त्री धनीराम (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी पुष्पा ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि, दिल्ली से गांव आई बेटी सोनी ने पिता की मौत का कारण संदिग्ध बताया है।
धनीराम परिवार के साथ दिल्ली में राजगीरी का काम करते थे। करीब एक माह पहले पिता चोखे की मौत होने पर वह पत्नी, बेटी सोनी और बेटे नीरज के साथ उनका शव लेकर गांव आए थे। अंतिम संस्कार के बाद बच्चे दिल्ली लौट गए थे, जबकि धनीराम पत्नी के साथ पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए गांव में रुके थे।
बृहस्पतिवार की रात उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने छत के कुंडे से गमछे से फंदा लगाने की बात कही। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक कोतवाल राकेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रुके थे गांव
धनीराम जिस काम के लिए गांव में रुके थे, वह पूरा नहीं हो पाया। वह पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाहते थे। ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी ने बताया कि चोखे की मौत दिल्ली में हुई थी। इस कारण उनका मृत्यु प्रमाणपत्र यहां नहीं बनाया जा सकता था। ग्रामीणों में चर्चा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।
बेटी ने जताया संदेह
बेटी सोनी ने पिता की आत्महत्या करने की बात पर संदेह जताया है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पिता से फोन पर बात हुई थी। पिता ने मां से झगड़ा होने की बात कही थी। उन्होंने दिल्ली लौटने के लिए एक हजार रुपये खाते में भेजने के लिए कहा था। सोनी ने शुक्रवार को रुपये भेजने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले ही पिता की मौत की सूचना मिली।