फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 24 घंटे में 70.4 मिमी बारिश, कच्चा घर ढहा, दो पेड़ गिरे

Thu, 27 Aug 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-17-कोरारीकला के मजरा पारा में कच्चा घर गिरने के बाद गृहस्थी समेटती महिला। संवाद - फोटो : 1
उन्नाव। पिछले 24 घंटे में जनपद में 70.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। इस दौरान मियागंज के कोरारीकला गांव में कच्चा घर ढह गया। परिवार के लोग खेत पर थे। डीआईओएस कार्यालय में लगा पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एसपी कार्यालय के पास पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार से बुधवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसत 70.4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश के दौरान ब्लॉक मियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरारीकला के मजरा पारा निवासी गोलू का कच्चा घर ढह गया। गोलू परिवार सहित खेत पर गया था। घर में कोई नहीं था। इससे जनहानि नहीं हुई लेकिन करीब तीन लाख रुपये का गृहस्थी का सामान दब गया। ग्राम प्रशासक छेदाना ने बताया कि पक्के आवास के लिए घर का सर्वे कराया गया था। फाइल ब्लॉक कार्यालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त, रास्ता बंद
बारिश के दौरान डीआईओएस कार्यालय में लगा पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एसपी कार्यालय चौराहे पर लगा पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। हालांकि चौराहा होने से वाहन दूसरे रास्तों से निकलते रहे। सूचना पर वन विभाग के कर्मी पहुंचे और पेड़ को काटकर रास्ते से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। आपदा विशेषज्ञ विवेक तिवारी का कहना है कि पूर्व में तीन दिन का बारिश का अलर्ट था, जो पूरा हो गया है। अब मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जलभराव, बिजली भी गुल
बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। पीतांबरनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, आवास विकास, कल्याणी, बंधूहार आदि मोहल्लों की गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। उधर, बारिश के चलते पुलिस लाइन में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे पुलिस लाइन सहित सिविल लाइन व अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। जेई कमलेश प्रजापति ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जल्द आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो-17-कोरारीकला के मजरा पारा में कच्चा घर गिरने के बाद गृहस्थी समेटती महिला। संवाद

फोटो-17-कोरारीकला के मजरा पारा में कच्चा घर गिरने के बाद गृहस्थी समेटती महिला। संवाद- फोटो : 1

फोटो-17-कोरारीकला के मजरा पारा में कच्चा घर गिरने के बाद गृहस्थी समेटती महिला। संवाद

फोटो-17-कोरारीकला के मजरा पारा में कच्चा घर गिरने के बाद गृहस्थी समेटती महिला। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed