फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सफेद पाउडर से बना पनीर कराया नष्ट, कारखाना बंद

Thu, 27 Aug 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34-पनीर को नष्ट कराते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: विभागीय कर्मी।
हसनगंज। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव पमेधिया में कारखाने पर छापा मारा। जांच के दौरान बिना लाइसेंस के सफेद पाउडर से पनीर निर्माण होते मिला। इसके अलावा छेना का भी निर्माण चल रहा था। जांच टीम ने 35 किलो पनीर नष्ट कराकर कारखाने पर ताला डलवा दिया। छेना, पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सफेद पाउडर के मैदा या आटा होने की आशंका है।
विज्ञापन

पमेधिया निवासी सुरेंद्र कुमार घर में ही मिठाई का कारखाना संचालित कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों आशीष वर्मा, महेश कुमार, पंकज यादव व वीरन सिंह ने कारखाना में छापा मारा। यहां पर बन रहे छेना व पनीर की जांच की। टीम को मौके पर 69 किलो छेना, 35 किलो पनीर और बनाने में इस्तेमाल होने वाला पाउडर बरामद हुआ। जांच में पाउडर के प्रयोग से पनीर बनाने की पुष्टि हुई तो इसे नष्ट करा दिया। खराब दिखने पर 69 किलो छेना भी नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कारखाना बंद कराकर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सफेद पाउडर के मैदा या आटा होने की आशंका है। इसकी पुष्टि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले-करें असली पनीर की पहचान
-पनीर का टुकड़ा गरम तवे पर रखें। असली पिघल कर हल्का भूरा होगा। घी जैसी खुशबू आएगी। तेल कम निकलेगा। नकली पनीर बहुत ज्यादा तेल छोड़ेगा, प्लास्टिक जैसा पिघलेगा और रबड़ की तरह खिंचेगा।
-हाथ से मसलने पर असली पनीर टूट जाता है। नकली रबड़ की तरह खिंचता है।
-मैदा, आटा की मिलावट जांचने के लिए पनीर को थोड़े पानी में दो मिनट तक उबाले। पानी ठंडा होने पर 3-4 बूंद आयोडीन डालें। असली पनीर होने पर पानी का रंग भूरा, पीला रहेगा। मिलावट वाला पानी नीला, काला हो जाएगा।

-यूरिया, डिटर्जेंट मिलावट की पुष्टि के लिए पनीर का छोटा टुकड़ा पानी में डालकर जोर से हिलाएं। असली में पानी हल्का सफेद होगा और झाग नहीं रहेगा। मिलावटी में घना झाग बनेगा जो देर तक रहेगा। साथ ही पानी चिकना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed