फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सात घंटे बंद रही छह मोहल्लों की बिजली

Tue, 10 Feb 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20-पीडीनगर उपकेंद्र में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मचारी। स्रोत: विभागीय
उन्नाव। ट्रांसफार्मरों की पावर टेस्टिंग और मरम्मत के चलते पीडीनगर उपकेंद्र से जुड़े छह मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सात घंटे बंद रही। इससे 25 हजार की आबादी परेशान रही। उधर, मंगलवार को कार्य के चलते आवास विकास काॅलोनी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

पीडीनगर बिजली उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। मौसम बदलते ही बिजली निगम ने मांग बढ़ने की संभावना देख टेस्टिंग और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। सोमवार को पीडी नगर उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का कार्य सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इससे पीडीनगर, एबीनगर, काॅलेज रोड, मोटर मार्केट, इंदिरानगर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शाम पांच बजे तक ठप रही। पीडीनगर के अवर अभियंता दिव्यांशु सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे काम पूरा करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

इंसेट-1
आज आवास विकास की गुल रहेगी बिजली
जेई कमलेश प्रजापति ने बताया कि आवास विकास उपकेंद्र में स्थापित पांच एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का टेस्टिंग व मरम्मत कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इसके चलते आवास विकास कालोनी के सभी ब्लाकों व शिवनगर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed