फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Pension of elderly woman stopped after declaring dead Panchayat Secretary suspended

Unnao: वृद्ध महिला को मृत दिखा रोकी पेंशन, डीएम का सख्त रुख, पंचायत सचिव निलंबित, पेशकार पर भी गिरी गाज

Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
सार

Unnao News: उन्नाव की विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने एक जीवित महिला को मृत दिखाकर पेंशन रोकने वाले सचिव को निलंबित कर दिया। वहीं, बीघापुर में आवास के नाम पर रिश्वत और शौचालयों के धन शोधन की गंभीर शिकायतें दर्ज की गईं।

विज्ञापन
Unnao Pension of elderly woman stopped after declaring dead Panchayat Secretary suspended
मृत दर्शा रोकी गई पेंशन की जानकारी देतीं वृद्धा महराना - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहब! हम जिंदा हन, हमरी मौत बताकर पेंशन बंद करा दीन गय है। तीन बार प्रार्थनापत्र दीन्ह है पर कोऊ सुनि नहीं रहा है, हमार पेंशन शुरू करा देव। चौथी बार यह गुहार ब्लाॅक हिलौली की ग्राम पंचायत तनगापुर की वृद्ध महिला महराना ने डीएम गौरांग राठी से लगाई। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और ग्राम पंचायत सचिव रंजीत को निलंबित कर दिया। डीएम के पास 89 प्रार्थनापत्र पहुंचे। मौके पर 10 का निपटारा किया गया।

विज्ञापन

बनिगांव के प्रमोद ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान से गांव में वर्ष 2022 में कागजों पर 104 शौचालय दिखाकर 12.48 लाख रुपये प्रधान और सचिव ने हड़प लिए थे। डीएम ने मामले में डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी। कटरा की ललिता ने आवास की मांग की। कस्टोलवा के धर्मेंद्र सिंह, दुशान, शत्रोहन ने पुरवा पाटन रोड पर मिर्री चौराहे से शराब की दुकान हटवाने की मांग की।

विज्ञापन

 

फोटो-14-मृत दर्शा रोकी गई पेंशन की जानकारी देतीं वृद्धा महराना। संवाद

 

पेशकार दिलीप कुमार पर कार्रवाई करने के निर्देश
डीएम ने तहसील परिसर में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी देखी और राजस्व मासिक पत्रिका का विमोचन किया। तहसील दिवस के समापन के बाद डीएम ने एसडीएम, न्यायिक कोर्ट, भूलेख व राजस्व निरीक्षक कार्यालय समेत विभिन्न पटलों के अभिलेखों का रखरखाव भी देखा। एसडीएम कोर्ट में वाद दायरे की एक फाइल अंकित न करने पर पेशकार दिलीप कुमार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी जयप्रकाश सिंह, तहसीलदार मनीष द्विवेदी, सीओ तेज बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, एतबार अहमद सिद्दीकी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

सीडीओ ने 84 प्रार्थनापत्रों में पांच का किया निपटारा
बीघापुर सीडीओ कृति राज के पास 84 प्रार्थनापत्र पहुंचे। इसमें पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। परसंडा के विनोद लोधी ने मीरमऊ-परसंडा मार्ग की मरम्मत की मांग की। ग्राम ककरारी की सुनीता ने बिजली का खंभा दो साल से टूटा होने की शिकायत की। सरैया की रामरती ने बच्चों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दौलतखेड़ा की श्रीदेवी ने आवास के नाम पर 20 हजार की घूस लेने की शिकायत की। कल्याणपुर के बृजेंद्र शुक्ला ने भ्रष्टाचार की जांच न कराने पर 11 फरवरी 2026 से आमरण अनशन का प्रार्थनापत्र दिया।

विज्ञापन

ये अधिकारी मिले अनुपस्थित
वन रेंजर, चिकित्सा विभाग, जल निगम तथा आबकारी के अधिकारी अनुपस्थित मिले। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बारासगवर थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा व बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह को रात के समय पेट्रोलिंग में लापरवाही पर फटकार लगाई। एसडीएम रनवीर सिंह, सीओ मधुप नाथ मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव, बीडीओ बीघापुर सुमेरपुर पंकज गौतम मौजूद रहे।

एसडीएम ने दो मामले निपटाए
हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के पास 125 फरियादी पहुंचे। मौके पर दो राजस्व के मामले निस्तारण हो पाए। सीओ अरविंद चौरसिया, तहसीलदार अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं सफीपुर में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव के पास 74 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। मौके पर दो शिकायत का निस्तारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed