फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एसआईआर में दावे आपत्तियों की संख्या 31822 हुई, निस्तारित 3176

Thu, 29 Jan 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी अनंतिम मतदाता सूची में 21 दिन में 31822 दावे व आपत्तियां दर्ज हुईं। इसमें केवल दस फीसदी यानि 3176 का ही निस्तारण हो सका है। आपत्तियों में किसी ने मकान नंबर शून्य दर्ज करने और किसी ने उम्र बदलने सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1917882 (पुरुष 1056458, महिला 861381 व थर्ड जेंडर 43) है। इस सूची पर आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। 27 जनवरी तक आपत्तियों की संख्या 31822 पहुंच गई। इसमें नाम बढ़वाने वालों की संख्या 23867 है। नाम हटाने की 509 और संशोधन के लिए 7442 आपत्तियां आईं। इसमें 3176 का निस्तारण किया जा सका है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा। इसके बाद छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बताया कि अनंतिम सूची पर दावे, आपत्तियों के लिए 31 जनवरी को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। इन तिथियों पर प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति रहेगी। यहां पर नाम कटने या गलत डिटेल होने का संशोधन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

इंसेट-1
नोटिस के जवाब में मतदाताओं ने जमा किए अभिलेख
बीघापुर। नगर पंचायत कार्यालय व बीआरसी में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए लोगों की भीड़ रही। कस्बा के शास्त्री नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी बहू निशा यादव पत्नी अतुल यादव को एसआईआर की नोटिस मिली थी। सदर क्षेत्र में रहने वाले माता पिता के प्रमाण के अभिलेख तथा हाईस्कूल का प्रमाणपत्र जमा करा दिया गया है। रावतपुर गांव के रहने वाले राजबहादुर की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उनसे माता पिता का 2003 की मतदाता सूची का विवरण मांगा गया था। मायके से अभिलेख मोबाइल पर मंगा कर जमा कर दिया है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि 150 लोगों को नोटिस जारी की गई थी। लगभग 140 नोटिसों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed