फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किशोर का घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला शव

Tue, 08 Sep 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7-सभाजीत उर्फ साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : 1
अचलगंज। सनेहीनगर में किशोर का शव कमरे में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। यह देख बाबा ने शोर मचाया, तब परिजनों को पता चला। पुलिस ने जांच की तो बताया गया कि वह कई दिनों से बीमार था। उसके हाथ में ग्लूकोस चढ़ाने के लिए वीगो भी लगा था।
विज्ञापन

नगर पंचायत अचलगंज के वार्ड-आठ सनेहीनगर हड़हा निवासी रमेश लोधी ने बताया कि उनका बेटा सभाजीत उर्फ साहिल (15) पढ़ाई नहीं करता था। वह खेती के काम में हाथ बंटाता था। बताया कि वह कई दिनों से बीमार था। उसका इलाज कराया जा रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को उसका शव घर के कमरे में छत के छल्ले में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। बाबा कल्लू ने शव देखा तो पता चला। घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे। आत्महत्या की सूचना पर उपनिरीक्षक शिवकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच जांच की। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां अनीता, पिता, बाबा, दादी प्रेमा देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed