फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की फिर दो स्थानों पर धंसी पटरी

Sun, 06 Sep 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.5 पर जगेथा के पास मिट्टी बहने से सड़क किनारे हुआ गड्
असोहा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो स्थानों पर साइड पटरी धंस गई। जलनिकासी के लिए बनाई गई नालियों से पानी न निकलने के कारण मिट्टी का कटाव हुआ। निर्माण एजेंसी पीएनसी लगातार धंसे हुए हिस्सों की मरम्मत करा रही है लेकिन एक के बाद एक खामी सामने आ रही है।
विज्ञापन

लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 50.6 पर जगेथा के पास जलनिकासी के लिए बनाई गई नाली के पास मिट्टी दोबारा धंस गई। कानपुर से लखनऊ लेन पर किलोमीटर संख्या 50.5 पर जगेथा के पास कटाव से गड्ढा हो गया। इसका कारण भी जलनिकासी की सही व्यवस्था न होना है। बारिश का पानी नालियों की बजाय बगल से बहने के कारण साइड की मिट्टी का कटाव हुआ।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी पीएनसी ने शनिवार को भी श्रमिक और डंपर लगाकर मरम्मत का काम कराया। एक्सप्रेसवे के फुटपाथ क्षेत्र में रोलिंग करउसे मजबूत करा रही है। हालांकि स्थिति यह है कि एक जगह जब तक मरम्मत होती तब तक दूसरी जगह समस्या आ जाती है। कभी बारिश की वजह से सड़क की पटरी और मिट्टी धंस जाती है तो कभी धूप निकलने पर मिट्टी सूखने पर दरारें खुल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जा रही है। जलनिकासी की समस्या जहां भी सामने आती है, उसे ठीक कराया जाता है। एक्सप्रेसवे के फुटपाथ को मजबूत करने के लिए लगातार रोलिंग की जा रही है। इससे आने वाले दिनों में धंसने और कटाव की समस्या नहीं होगी। -विजय एस कुंडू, मैनेजर पीएनसी।

फोटो-23- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.5 पर जगेथा के पास मिट्टी बहने से सड़क किनारे हुआ गड्

फोटो-23- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.5 पर जगेथा के पास मिट्टी बहने से सड़क किनारे हुआ गड्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed