{"_id":"69f10983f7fe0199b70e9438","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149509-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एआई, डेटा साइंस पर 150 विशेषज्ञ करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एआई, डेटा साइंस पर 150 विशेषज्ञ करेंगे मंथन
विज्ञापन
फोटो 17- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एआई एंड डेटा साइंस लैब का उद्घाटन करते विशिष्ट अतिथि विकास अवस
उन्नाव। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मंगलवार को तीन दिवसीय ‘एनालिटिका 2026-स्केल विद इंटेलिजेंस’ मंगलवार को का शुभारंभ हुआ। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 150 से अधिक छात्र, शिक्षाविद और विशेषज्ञ, एआई के भविष्य पर मंथन करेंगे।
‘स्केल विद इंटेलिजेंस’ थीम पर आधारित यह आयोजन छात्रों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में एआई की कारोबार, हेल्थकेयर, कृषि, वित्त और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर टीपी सिंह ने कहा कि आज निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह डेटा-आधारित होती जा रही है। बताया कि ‘एनालिटिका 2026’ विद्यार्थियों को उद्योग विशेषज्ञों, नवाचार और वास्तविक-विश्व समस्या समाधान से जोड़ने का सशक्त मंच है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-तैयार पेशेवर बनाना है।
पोस्टर प्रतियोगिता भी की गई आयोजित
आयोजन के प्रमुख आकर्षण के रूप में 72 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘हैकएक्लिप्स 2026’ की शुरुआत की गई। ‘एआई और विकसित भारत 2047’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विशिष्ट अतिथि विकास अवस्थी ने बताया कि यह केंद्र छात्रों को एनालिटिक्स के वास्तविक-विश्व अनुप्रयोगों की व्यावहारिक समझ देगा। यह सैद्धांतिक और उद्योग अपेक्षाओं की गहरी समझ विकसित करने में भी सहायक होगा। यह भी बताया कि यह छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।