फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आज से 42 दिन नहीं चलेंगी 17 ट्रेनें, छह ट्रेनें दूसरे स्टेशनों से चलेंगी

Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-35- गंगा पुल के डाउन टैक पर गिट्टी हटाने का काम करते मजदूर। संवाद
उन्नाव। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर-उन्नाव के बीच स्थित गंगा नदी के पुल संख्या-110 (डाउन लाइन) की मरम्मत के लिए बुधवार से 42 दिन का मेगा ब्लॉक लेगा। इस कारण कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी। 10 ट्रेनों को लखनऊ, कानपुर या उन्नाव जैसे स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा। 31 ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन

पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करना होगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी कानपुर तक ही चलेगी। कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन उन्नाव तक ही चलेगी। कानपुर जाने के लिए यात्रियों को सड़क मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यात्री यहां से ले सकते हैं ट्रेनों की जानकारी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ कुलदीप तिवारी ने बताया कि दो अप्रैल से 13 मई तक लागू रहने वाले मेगा ब्लाॅक के दौरान यात्री ट्रेनों के ठहराव, निरस्तीकरण, रूट में बदलाव व समय-सारणी की जानकारी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in से ले सकते हैं। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी 139 डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
13 मई तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
गाड़ी संख्या नाम

64701-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू
64702-लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू
54154-कानपुर सेंट्रल-रायबरेली जंक्शन पैसेंजर
54153-रायबरेली जंक्शन-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर
64212-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू
64255-उतरेटिया जंक्शन-कानपुर सेंट्रल मेमू
54101-प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर
54102-कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर
54325-सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर
54326-कानपुर सेंट्रल-सीतापुर सिटी जंक्शन पैसेंजर
55345-लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर
55346-कासगंज जंक्शन-लखनऊ पैसेंजर
64203-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू
64214-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू
11109-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
11110-लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी
14102-कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या-विवरण-आंशिक समापन व प्रारंभ का स्थान व तारीख
54335 बालामऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक उन्नाव जंक्शन तक आएगी।
54336 कानपुर सेंट्रल-बालामऊ पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक उन्नाव जंक्शन से ही चलेगी।
12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (सुपरफास्ट) सात, 14, 21, 28 अप्रैल और 05, 12 मई तक कानपुर सेंट्रल चलेगी।
12104-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस (सुपरफास्ट) आठ, 15, 22, 29 अप्रैल और छह, 13 मई को कानपुर सेंट्रल से चलेगी।
22121-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एसी सुपरफास्ट चार, 11, 18 अप्रैल व दो और नौ मई को एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक चलेगी।
22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच, 12, 19 अप्रैल और तीन व 10 मई को एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed