{"_id":"68ed4adc0233dd70130fd3d8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1297453-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: झांसी पैसेंजर सात और इंटरसिटी तीन घंटे देरी आई, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: झांसी पैसेंजर सात और इंटरसिटी तीन घंटे देरी आई, यात्री परेशान
विज्ञापन
उन्नाव। अमौसी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते सोमवार को झांसी पैसेंजर सात घंटे और इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा 41 मिनट की देरी से उन्नाव जंक्शन पहुंची। इसके अलावा बरौनी-ग्वालियर और मेमू पैसेंजर भी देरी से आईं। इससे ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री परेशान रहे।
कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर अमौसी में नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। ब्लाॅक होने से ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सोमवार को 51813 झांसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन सात घंटे देर से उन्नाव स्टेशन पहुंची। 11109 झांसी-लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटा 41 मिनट देर से पहुंची। इसके अलावा 11124 बरौनी- ग्वालियर मेल अपने निर्धारित समय से तीन घंटा, 22533 राप्ती सागर दो घंटे 30 मिनट और 64212 कानपुर- लखनऊ पैसेंजर एक घंटा 43 मिनट की देरी आई। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं।
इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच कई यात्री मायूस होकर अन्य साधनों से गंतव्य के लिए निकल गए। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण दिक्कत हो सकती है। सोमवार को लगभग काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से से चलेंगी।