{"_id":"6696d62d30f9cb58e20790d3","slug":"unnao-husband-killed-wife-over-domestic-dispute-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao : घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, चाल-चलन पर था शक... होता रहता था दोनों में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao : घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, चाल-चलन पर था शक... होता रहता था दोनों में झगड़ा
Wed, 17 Jul 2024 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:51 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी मोटर मेकेनिक है। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। पति, पत्नी के चाल चलन पर शक करता था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गदनखेड़ा मोहल्ले में आपसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी के गर्दन पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे हत्यारोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर पोस्टमार्टम हाउस में उसका शव रखवाया है। घटना की सूचना पर सीओ, कोतवाल फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गदनखेड़ा मोहल्ला निवासी रजनी (38) का पति अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ पिंटू लाला मंगलवार रात करीब 9:30 बजे घर पहुंचा था। पति के देर से घर पहुचने पर पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ा कि पहले दोनों में मारपीट हुई बाद में अमित कुमार ने रसोई में रखा चाकू लाकर पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़ वह घर से भागने लगा तभी उसका आठ साल के बेटे आदित्य मां को लहूलुहान देख रोने लगा।
विज्ञापन
इस पर पड़ोसी एकजुट हुए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी मोटर मेकेनिक है। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। पति, पत्नी के चाल चलन पर शक करता था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस दंपती के बेटे से भी घटना की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन