{"_id":"66d4d51de9d2ab2d360131f4","slug":"unnao-hasanganj-roadways-bus-service-started-unnao-news-c-221-1-sknp1054-119152-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव-हसनगंज रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव-हसनगंज रोडवेज बस सेवा शुरू
विज्ञापन
उन्नाव। परिवहन निगम की ओर से उन्नाव-हसनगंज बस सेवा शुरू की गई है। इससे क्षेत्र की लगभग 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
उन्नाव से हसनगंज के लिए बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें निजी साधनों या फिर प्राइवेट बस, टेंपो आदि से आवागमन करना पड़ रहा था। लोगों ने परिवहन निगम से इस रूट पर बस संचालन की मांग की थी। परिवहन निगम ने हसनगंज रूट पर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। रविवार शाम 5:30 बजे पहली बस हसनगंज के लिए रोडवेज बस स्टेशन से रवाना की गई।
इससे इस रूट पर पड़ने वाले अजगैन, दिरगजखेड़ा, जनसार, नथईखेड़ा, झलोतर, नवई, बारा आदि गांव की लगभग 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा नौकरी, पढ़ाई, व्यापार आदि के लिए रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि उन्नाव से हसनगंज के लिए बस सेवा शुरू करा दी गई है। रविवार को शाम 5:30 बजे उन्नाव से हसनगंज के लिए बस रवाना की गई। यही बस सुबह आठ बजे हसनगंज से उन्नाव के लिए निकलेगी।