फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrolled DCM overturned on the second lane on the expressway, bangles scattered on the road

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर बेकाबू डीसीएम दूसरी लेन पर पलटी, सड़क पर बिखरीं चूड़ियां

Fri, 22 Nov 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled DCM overturned on the second lane on the expressway, bangles scattered on the road
loader
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर दूसरी लेन पर पलट गई। डीसीएम में लदी कांच की चूड़ियां सड़क पर बिखरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। रेस्क्यू टीम जेसीबी व श्रमिकों की मदद से रास्ता साफ करा रही थी तभी एक बस ने यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी को टक्कर मार दी, जबकि पीआरवी के सिपाही बाल-बाल बचे। सुरक्षा अधिकारी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया, हालांकि परिजन लखनऊ लेकर चले गए। इस दौरान दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से चूड़ियां लादकर जा रही डीसीएम गुरुवार सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर गांव पास पलट गई। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। रफ्तार काफी तेज होने से डीसीएम डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर जाकर पलटी। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हालांकि वाहन पलटने से लेकिन चूड़ियां सड़क पर बिखर गईं। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कृपाल सिंह और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसी दौरान बिहार से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस की टक्कर लगने से एटा जिले के थाना गंजडुंडवारा के गांव बस्तीपुर निवासी यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कृपाल सिंह (55) घायल हो गए। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव कुमार और चालक संतोष यादव बाल-बाल बचे। क्रेन से क्षतिग्रस्त डीसीएम को सड़क से हटाने में करीब दो घंटे का वक्त लगा, इस दौरान यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि चालक को झपकी आने से डीसीएम डिवाइडर से टकराई थी। चूड़ियों के गत्ते बिखर जाने से सुरक्षा अधिकारी उसे हटवा रहे थे, तभी निजी बस ने टक्कर मारी।

-------------------------------
करंट से युवती झुलसी
सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ निवासी बाबू की पुत्री राइमा (18) घर में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। तार कटा होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed