फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rain disrupts power supply; 203 poles toppled, wires and insulators also damaged.

Unnao News: बारिश ने उड़ाई बिजली, 203 पोल टूटे, तार और इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त

Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain disrupts power supply; 203 poles toppled, wires and insulators also damaged.
औरास में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
उन्नाव। जनपद में तीन दिन की लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इस दौरान 203 बिजली के पोल टूट गए, साथ ही तार और इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हुए। औरास क्षेत्र में 58 घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि सुमेरपुर में 48 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

पुरवा, फतेहपुर चौरासी और परियर जैसे क्षेत्रों में भी बिजली संकट बना रहा। अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह ने टूटे पोल बदलवाने का प्रयास जारी होने की बात कही। भगवंतनगर पावर हाउस के सुमेरपुर फीडर के गांव सराय मनिहार में खंभा गिरने से करीब सौ परिवारों को 48 घंटे बिजली नहीं मिली। इससे पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया था। अधिकारियों ने नया खंभा लगवाकर रविवार शाम को आपूर्ति चालू की। औरास ग्रामीण क्षेत्र में 58 घंटे बाद रविवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे 61 ग्राम पंचायतों के 132 मजरों की दो लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली उपभोक्ताओं ने पेयजल संकट और उपकरणों के बेकार होने की शिकायत की। एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट हुआ था। लगातार बारिश के कारण फाल्ट खोलने में समय लगा, पर टीमें काम करती रहीं और रविवार शाम तक सभी लाइनें चालू कर दी गईं।
विज्ञापन

इंसेट-1
आठ घंटे बंद रही फतेहपुर चौरासी व दबौली फीडर की बिजली
फतेहपुर चौरासी। लगातार बारिश और फॉल्ट के कारण फतेहपुर चौरासी व दबौली फीडर की बिजली आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह पुरवा और सिकंदरपुर कर्ण में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। गांव समसापुर भूड़ में पेड़ गिरने से एक ट्रांसफॉर्मर सहित चार बिजली के खंभे टूट गए। मोहित मिश्रा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खंभे टूटने से बिजली गुल हो गई। एसडीओ एजाज अहमद ने कहा कि बारिश के कारण फॉल्ट हो रहे हैं और लाइनमैन मरम्मत कर रहे हैं। विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के खरौली गांव में लाल बहादुर के मकान के पास ग्राम समाज के तीन पुराने नीम के पेड़ शनिवार रात विद्युत लाइन पर गिरे। इससे पोल टूट गए और आपूर्ति बंद हो गई। पुरवा में शनिवार देर रात से रविवार शाम तक मंगतखेड़ा, बाजीखेड़ा, बेहटा और चमियानी फीडरों में ट्रिपिंग की समस्या रही। हर दस मिनट में बिजली आती-जाती रही, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। केके द्विवेदी समेत कई उपभोक्ताओं ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है। जेई विदेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण यह समस्या आई है। उन्होंने कहा कि लाइनों में अक्सर पेड़ों की डालियां लगने से ट्रिपिंग होती है। विभाग जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-2
बाढ़ प्रभावित गांवों में पांच दिन से बिजली बंद
गंजमुरादाबाद। बाढ़ प्रभावित गांवों में बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, देवरिया, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, लोनारी, लहरापुर, चिंगरपुरवा, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, ककरियापुरवा, चोरहा, बिरैचामऊ, छोट्टापुरवा, फतेहपुर खालसा, फतेहपुर हामजा और बहलोलपुर आदि में पिछले पांच दिनों से बिजली बंद हैं। करीब 40 हजार आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली की गंभीर समस्या से मोबाइल फोन सहित सभी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। जेई रामू लोधी ने बताया कि जिन स्थानों पर फाल्ट हैं, उसे दुरुस्त कर बिजली पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जहां लाइन जर्जर हैं, वहां पानी निकल जाने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। संवाद

औरास में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद

औरास में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद

औरास में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद

औरास में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed