{"_id":"67ec31a6a47c5de08a06a1e8","slug":"uncontrolled-car-crossed-the-lane-and-collided-with-another-car-bank-manager-died-five-including-a-couple-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-129006-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेकाबू कार लेन पार कर दूसरी कार से टकराई, बैंक मैनेजर की मौत, दंपती समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेकाबू कार लेन पार कर दूसरी कार से टकराई, बैंक मैनेजर की मौत, दंपती समेत पांच घायल
Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। बेकाबू कार एक्सप्रेसवे की लेन को पार कर दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार दंपति समेत पांच लोग घायल हुए हैं। डिवाइडर की सुरक्षा जाली टूटी होने से कार कई बार पलटी। हादसा सोमवार रात हुआ।
बिहार प्रांत के पूर्वी चंपारण जिला निवासी प्रमोद कुमार रवि (37) पुत्र मोतीलाल पंडित कन्नौज के सरायमीरा जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक में एक साल से शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में पत्नी सीमा और दो बच्चों, मृत्युंजय और अमृत के साथ लखनऊ के राजाजीपुरम में रह रहे थे। 31 मार्च को क्लोजिंग होने से बैंक का काम निपटाकर देर रात करीब 10 बजे कार से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदोई जिले के कासिमपुर थाना में जाहिदपुर गांव के सामने झपकी आने से उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई।
जाली पहले से टूटी होने से लखनऊ से आगरा जा रही कार में टकरा गई। हादसे में शाखा प्रबंधक और दूसरी कार में सवार हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद निवासी कपिल रहीजा (30, नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रूबी (42) पत्नी मधुर सुदर्शन सिंह, उनके पति और बच्चों में इशांत और कविता घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को औरास सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने शाखा प्रबंधक को मृत घोषित कर दिया, जबकि कपिल राहीजा और रूबी की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दूसरी कार सवार सभी बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतक प्रमोद कुमार रवि के परिजन देर रात में थाने पहुंचे और मंगलवार सुबह जल्दी पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर चले गए। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, पिता बिहार में सरकारी अस्पताल में कंपाउंडर हैं। औरास थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया की घटनास्थल हरदोई जिले में है। घटना की रिपोर्ट वहीं दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।