{"_id":"689262cfa6155b7c1a088818","slug":"two-thieves-arrested-with-six-stolen-bikes-unnao-news-c-221-1-uno1001-135077-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरी की छह बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरी की छह बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
Wed, 06 Aug 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पीडीनगर स्थित मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चोरी की छह बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। बाइकों को निरालानगर स्थित पानी की टंकी के पास झाड़ियों में छिपा रखी थीं।
अपराध निरीक्षक राजेश यादव, अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह और हमराहियों के साथ मंगलवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडीनगर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक में सवार दो युवक उन्हें देखकर भागने लगे, सिपाहियों ने पीछा कर पकड़ा। कागज दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। जांच में बाइक दूसरे के नाम की मिली। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विकास कुमार निवासी सम्भरापुर थाना अचलगंज और दूसरे ने कमलेश उर्फ कमलकांत गुप्ता निवासी मलकादिम सरांय कोतवाली हसनगंज बताया। कहा कि यह बाइक चोरी की है। बाद में दोनों ने पांच और बाइक बरामद कराईं। पकड़े गए वाहन चोरों में कमलेश पर अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। विकास कुमार के अपराध का इतिहास पुलिस निकलवा रही है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि वाहन चोरों को जेल भेजा गया है। जांच की जा रही है।