{"_id":"6543eb51e1d1bff61900e86d","slug":"two-including-a-disabled-person-died-after-being-hit-by-a-train-unnao-news-c-221-1-sknp1054-5323-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग सहित दो की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर मानसिक दिव्यांग सहित दो युवकों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान न होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
कानपुर नगर के थाना रायपुरवा के अफीमकोठी चौराहे और कस्बा निवासी राजीव पासवान का पुत्र दीपक (18) मूकबधिर है। बुधवार को अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर गांव निवासी मेमेरा भाई शैलू और मामा मंशाराम दीपक के घर कानपुर गए थे। गुरुवार सुबह मामा और ममेरा भाई घर आने के लिए निकले तो दीपक भी आने की जिद करने लगा। इस पर दोनों उसे साथ ले आए।
अजगैन स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद तीनों रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल घर आ रहे थे। दीपक ट्रैक की ओर चल रहा था। तभी सुबह करीब 11 बजे लखनऊ की ओर से आ रही टाटा छपरा की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता दिव्यांग हैं। मां कला देवी सब्जी का ठेला लगाती हैं। दीपक भी उन्हीं के साथ हाथ बंटाता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुंभी के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने सूचना देकर एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके हाथ में रवींद्र कुमार बिहार प्रांत लिखा है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।