फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two brothers beaten at sleeping

सोते समय दो भाइयों को किया मरणासन्न

Mon, 13 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beaten at sleeping
उन्नाव। थ्रेशरिंग के बाद शनिवार की रात खलिहान में अनाज की रखवाली कर रहे दो सगे भाइयों पर नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


बेहोश किसानों को मरा समझकर बदमाश भाग निकले। तड़के छोटे को होश भाई को आने पर किसी तरह गांव के पास पहुंचा तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजन किसी से रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के गांव पूरा निस्फ पंसारी निवासी रमाशंकर पाल (40) पुत्र रामप्रकाश ने गेहूं की फसल की थ्रेशरिंग कराई थी। शनिवार रात करीब बारह बजे फसल की मड़ाई करने के बाद ट्रैक्टर चला गया। खलिहान में पड़ी गेहूं की फसल की रखवाली के लिए रामाशंकर और उसका छोटा भाई बाबूलाल सो गए, जबकि सबसे बड़ा भाई देवाशंकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने सोते समय दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। रमाशंकर के गले और कान में और बाबूलाल के चेहरे पर जख्म हैं। दोनों के बेहोश हो जाने के बाद हमलावर उन्हें मार समझकर भाग निकले। तड़के करीब चार बजे बाबूलाल को होश आया तब उसने जैसे-तैसे घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। घायल किसानों के भतीजे अजय ने माखी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। माखी थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि परिजन किसी से रंजिश या विवाद होने की बात नहीं कह रहे हैं। घटना की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस टीम को घायलों के बयान दर्ज करने के लिए कानपुर हैलट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed