फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two admitted due to chest pain, one died

Unnao News: सीने में दर्द होने पर दो भर्ती, एक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two admitted due to chest pain, one died
सफीपुर। अलग अलग गांवों में दो युवकों के सीने में दर्द उठने पर परिजन मियागंज सीएचसी लाए। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अच्छेपुर किरमिली निवासी हरिवंश कुमार(35) के सीने में बुधवार रात दर्द होने पर मियागंज अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कादिरपुर गांव निवासी लकी (20) गुरुवार को सीने में अचानक दर्द होने लगा। हालत बिगड़ी देख मियागंज अस्पताल लाए। वहां इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सीने में दर्द होने के बाद मौत हुई है। डॉक्टर ह्रदयगति रुकने से मौत की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

---------

दूसरे दिन भी एक्सरे ठप, लौटे 18 मरीज

पुरवा। सीएचसी में रोजाना औसतन 250 मरीज पहुंचते हैं। इसमें चोट आदि लगने पर करीब 35 मरीजों काे डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। लेकिन यहां तैनात एक्सरे टेक्नीशियन गुलाब रब्बानी का स्थानांतरण 11 मार्च को लखनऊ कर दिया गया। वहीं 12 मार्च को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। इससे गुरुवार को सीएचसी में एक्सरे सेवा ठप हो गई। जांच के लिए पहुंचे 18 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मरीज अनिल ,शिखा ,रानी ने बताया कि डॉक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी है। लेकिन यहां एक्सरे बंद होने निजी जांच केंद्र में करवाना पड़ेगा। सीएचसी प्रभारी डाॅ. दिनेश कुमार ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती के लिए पत्र भेजा जाएगा। ताकि जल्द ही संचालन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed