फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पत्नी से विवाद से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 08 Sep 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हसनगंज। कस्बे में किराये के कमरे में रह रहे युवक ने पत्नी से विवाद से आहत होकर जहर खा लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी गगन (28) बड़े भाई पवन, मां चंपा देवी, बहन निधि और छोटे भाई अभिनव के साथ हसनगंज स्थित सीओ कॉलोनी में रहता था। पिता केशव प्रसाद मिश्र हसनगंज तहसील में चतुर्थ श्रेणी राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात थे। कई वर्ष पूर्व पिता की मौत के बाद बड़े भाई पवन को मृतक आश्रित में नौकरी मिल गई थी। वह सफीपुर तहसील में तैनात है। भाई पवन ने बताया कि वर्ष 2019 में गगन ने सेमरा गांव निवासी संगीता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों कस्बे में अलग किराये का कमरा लेकर रहते थे। मां-बहन उसी कॉलोनी में रह रही थीं। एक सप्ताह पहले मां और बहन प्रयागराज गांव में चली गई थीं। रविवार की रात पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ। इससे आहत गगन ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed