उन्नाव में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो की मौत; दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:06 AM IST
सार
Unnao News: मौरावां थानाक्षेत्र के हड़हा-लऊआ मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में लखनऊ निवासी पिता-पुत्र में से बेटा निहाल शामिल है। दूसरी बाइक सवार प्रेम यादव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक