{"_id":"653aa57da10560747401a956","slug":"tulsa-won-in-long-jump-and-akash-won-in-running-unnao-news-c-221-1-uno1004-4999-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लंबी कूद में तुलसा और दौड़ में आकाश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लंबी कूद में तुलसा और दौड़ में आकाश ने मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। क्षेत्र के कमालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी आदि प्रतियाेगिताएं आयोजित की गई। लंबी कूद में तुलसा और दौड़ में आकाश अव्वल रहें।
न्याय पंचायत प्रभारी सुभाष यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा तुलसा विजेता रही। 200 मीटर दौड़ में आकाश ने बाजी मारी। वहीं 100 मीटर की दौड़ में लखन अव्वल रहे।
इसके अलावा कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर ने बाजी मारी। वहीं माढ़ापुर दूसरे और धन्नापुरवा सकरौली प्राथमिक विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान अनिल सिंह, अमित गुप्ता, तेजकुमार, मुज्तबा अहमद, जयमंगल कुशवाहा, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।