{"_id":"5a4e74174f1c1bd1408b4ba1","slug":"trainer-bags-missing-in-train-rpf-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में छात्रा का छूटा बैग, आरपीएफ ने खोजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में छात्रा का छूटा बैग, आरपीएफ ने खोजा
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को बैग लौटाते आरपीएफ एसआई केके उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गोरखधाम एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्रा बैग भूलकर (चारबाग) लखनऊ स्टेशन पर उतर गई। इस दौरान उसका बैग ट्रेन में ही छूट गया। छात्रा ने रेलवे हेल्पलाइन मेें शिकायत दर्ज कराई। कंट्रोल से मैसेज मिलते ही उन्नाव रेलवे पुलिस ने देर रात ट्रेन में सर्च अभियान चलाकर महिला कोच से बैग बरामद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बैग मिलने की सूचना अधिकारियों के साथ ही छात्रा को दी। गुरुवार बैग पाकर छात्रा ने रेल अफसरों को शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
कुशीनगर निवासी सीमा यादव लखनऊ के आशाखेड़ा में रहकर एक डेंटल कालेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। कालेज में अवकाश होने पर छात्रा कुशीनगर गई हुई थी। बुधवार रात करीब 12:30 बजे गोरखधाम एक्सप्रेस से वापस चारबाग स्टेशन (लखनऊ) लौटी। इस दौरान जल्दबाजी में छात्रा एक बैग ट्रेन में ही भूल गई। हास्टल पहुंचने पर बैग नदारद देख उसके होश उड़ गए। छात्रा ने तत्काल रेल हेल्पलाइन नंबर 182 में गोरखधाम एक्सप्रेस में बैग छूटने की सूचना दर्ज कराई। हेल्पलाइन से तत्काल रेलवे कंट्रोलरूम को मामले की सूचना दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा, एसआई केके उपाध्याय व सिपाहियों के साथ ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर मुस्तैद हो गए। रात करीब 2:15 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही आरपीएफ बैग की तलाश में ट्रेन के डिब्बों को खंगालना शुरू किया। खाकी के अचानक चेकिंग अभियान से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान महिला कोच से छात्रा का बैग बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बैग मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों के साथ ही छात्रा को दी। गुरुवार करीब ढाई बजे आरपीएफ पोस्ट पहुंची छात्रा को एसआई केके उपाध्याय ने बैग लौटाया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल की सूचना पर बुधवार रात गोरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में बरामद किया गया बैग छात्रा के सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि बैग में महत्वपूर्ण शैक्षिक अभिलेखों के अलावा स्मार्ट फोन था।
विज्ञापन