फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Today's meeting in the hamlet CM

पुरवा में सीएम की जनसभा आज

Sun, 05 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 05 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Today's meeting in the hamlet CM
meeting place - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर डाकघर मैदान के हैलीपैड पर उतरेगा। यहां से सीधे वह जनसभास्थल पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों को शनिवार देरशाम तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। मुख्यमंत्री का मंच 20 फीट की लंबाई-चौड़ाई में बनाया गया है। वहीं हैलीपैड के किनारे और मंच तक दोनों तरफ बैरीकेडिंग लगाई गई है। शनिवार शाम तक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हैलीपैड का निर्माण कार्य पूरा करने में लगे रहे। मंच के बगल में सैफ  हाउस बनाया गया है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों के लिए दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें एक ब्लाक मुख्यालय के बाहर स्थित मैदान में और दूसरा दीपक बिहार कालोनी के मैदान में बनाया गया है। बताया कि ढाई घंटे के लिये रूट डायवर्ट रहेगा। वाहनों को मंगतखेड़ा कांथा मार्ग से मिर्री चौराहा से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुमानित भीड़ पांच हजार की बताई जा रही है।

विज्ञापन

सीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज ने लिया जायजा
असोहा। मुख्यमंत्री के सिक्योरिटी इंचार्ज एसपी आरएन शर्मा ने शनिवार को जनसभास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सीएम की सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की। निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ सीओ पुरवा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed