{"_id":"6b09e3f0b58ba5cde50bf4f0","slug":"upda-patrol-vehicle-hit-by-loader-on-expressway-unnao-news-c-221-1-uno1001-162056-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन में लोडर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन में लोडर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
फोटो-25- एक्सप्रेसवे पर लोडर की टक्कर से क्षतिग्रस्त यूपीडा की गाड़ी। स्रोत: पीआरवी
= चार कर्मचारी घायल, लोडर का चालक भी स्टेयरिंग में फंसा, मशक्कत के बाद निकाला गया, लखनऊ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे पर गौरियाकला गांव के पास खड़ी यूपीडा की पेट्रोलिंग कार में शुक्रवार तड़के लोडर ने टक्कर मार दी। घटना में पेट्रोलिंग में लगे चार कर्मचारी और लोडर चालक गंभीर घायल हो गया। पांचों को औरास सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तीन बजे निजी बस खराब हो गई थी। इस सूचना पर यूपीडा और पीआरवी की गश्ती टीमें मौके पर पहुंची थीं। पीआरवी टीम तो लौट आई थी, लेकिन यूपीडा की टीम वहीं खड़ी हो गई। सुबह करीब पांच बजे बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर चालक को झपकी आ गई। झपकी आने से लोडर डिवाइडर से टकराकर यूपीडा की गाड़ी से टकरा गया।
घटना में यूपीडा टीम के कर्मचारी हरदोई के बिलग्राम निवासी हेमनाथ (50), हरदोई के मल्लावां निवासी महेश सिंह (53), औरास दिपवल के सज्जाद अली (35) और लखनऊ के मड़ियावां निवासी तेजपाल (40) कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तेजपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोडर चालक लखनऊ के दुबग्गा निवासी राकेश कुमार (35) केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
डीसीएम से लोडर को फांस कर पिचके केबिन को खींचा गया और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसे भी सीएचसी ले जाया गया, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार ने बताया कि लोडर ने यूपीडा की गाड़ी में टक्कर मारी थी, घटना में चार यूपीडा कर्मी घायल हुए थे। एक की हालत गंभीर है, वहीं लोडर चालक को भी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।