फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thrraya district of double murder

डबल मर्डर से थर्राया जिला

Sat, 20 Feb 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 20 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Thrraya district of double murder

जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो की हत्या से सनसनी फैल गई। जवाहर नहर निवासी शिक्षक नीरज की हत्या ईंट से कूंच कर की गई है तो दूसरे युवक की शिनाख्त ही नहीं हो सकी। इन दोनों घटनाओँ में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

जवाहरनगर मोहल्ला निवासी नीरज जयसवाल(38) के मर्डर को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। नीरज प्रतिदिन रात को करीब 10 बजे के बाद ही घर पहंचता था। इस वजह से देर रात तक उसकी खोजबीन नहीं की गई। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी ने खोजना शुरू किया। उसकी पत्नी के मुताबिक सुबह उसने अपने पड़ोसी को सूचना दी। जो स्कूल गया तो पता चला कि वह स्कूल आया ही नहीं है। इसके बाद उन बच्चों के यहां जानकारी दी गई, जिसके घर नीरज पढ़ाने जाता था। इस दौरान अंतिम लोकेशन मिली कि वह रात 10 बजे ट्यूशन पढ़ा कर निकला था। जिस रास्ते से वह घर लौटता था, उसी रास्ते में स्थित तालाब में उसका शव मिला। इससे आशंका है कि हत्यारों ने किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की और फिर शव तालाब में ढकेल दिया। तालाब के पास पहुंची  एसपी नेहा पांडेय  ने लोगों से पूछताछ की। उसी दौरान वहां आकाश भी पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस को है मृतक की पत्नी पर शक
पुलिस को ऐसा लगता है कि नीरज की पत्नी कुछ छुपा रही है। बातचीत के दौरान कई बार नीरज की पत्नी अनीता ने बयान बदले। इस पर पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। अनीता ने बताया कि नीरज मोबाइल नहीं रखता था। वह सुबह घर से पढ़ाने के लिए निकला था। उसकी चार वर्ष की बेटी गुन्नू है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटेेें हैं। घटना स्थल पर मृतक की साइकिल व सब्जी का झोला टंगा मिला है। जेब में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का कागज भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के बाद शव ठिकाने लगाया गया
कोलुहागाढ़ा-बेथर मार्ग पर कुशलपुर निवासी दयाराम के खेत में बेर के पेड़ के नीचे मिले 35 वर्षीय युवक के शव के मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है कि गोली मारने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया। शव के पास एक ईंट व अगौंछा भी पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही एएसपी रामकिशुन व एसओ अचलगंज देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से मुख्य रास्ते तक गया लेकिन वहां पर जाकर रुक गया। इससे पुलिस को कोई ठोस क्लू नहीं मिल पाया। फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट टीम भी मौके पर रही। । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ देवेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या किस तरह से हुई इसकी जानकारी हो पाएगी।


चार दिन पहले कुछ दूरी पर मिला था महिला का शव
अचलगंज। इसी घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर 15 फरवरी को अज्ञात महिला का शव भी पुलिस ने बरामद किया था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मृतका की शिनाख्त नहीं करा पाई है। पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को उठाया था लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे। हालांकि पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। उसी जगह पर चौथे दिन अज्ञात युवक का शव मिलने पर पुलिस दोनों हत्याओं को एक ही तार से जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि यह दोनाें खुलासे जल्द ही किए जाएंगे। एसओ अचलगंज भी इससे इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि दोनाें घटनाएं एक ही जैसी लग रही हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों का खुलासा जल्द ही एक साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed