फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three power substations remained closed for 15 hours, half the city lost power

Unnao News: 15 घंटे बंद रहे तीन बिजली उपकेंद्र, आधे शहर की बिजली गुल

Sat, 12 Jul 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 12 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three power substations remained closed for 15 hours, half the city lost power
उन्नाव। सोनिक से पीडीनगर के बीच की 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट के चलते शहर के तीन उपकेंद्र बंद हो गए। करीब 15 घंटे तक तीनों उपकेंद्र बंद रहने से आधे शहर की बिजली गुल रही। लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के इब्राहिमाबाग, कासिमनगर व पीडीनगर उपकेंद्र के बीच सोनिक ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन आई है। गुरुवार रात करीब 11 बजे अलग, अलग स्थानों पर जंपर उड़ गए। करीब 14 किमी लंबी लाइन होने से रात में फाल्ट तलाशा, लेकिन नहीं मिला। इससे तीनों उपकेंद्र रात भर बंद रहे। इन उपकेंद्रों से जुड़े एबीनगर, कालेज रोड, इंदिरानगर, मोतीनगर, पीतांबरनगर एक व दो, कृष्णानगर, मोटर मार्केट, गदनखेड़ा, इब्राहिमाबाग आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही। काफी देर तक जब लाइट नहीं आई तो लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने जंपर उड़ने की जानकारी दी। रात करवट बदलते हुए कटी। सुबह फाल्ट खोजने का काम शुरू हुआ। काफी प्रयास के बाद हाईवे पर शिवनगर के आसपास जंपर उड़ा मिला तो मरम्मत शुरू हुई। काफी प्रयास के बाद दिन में करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल की गई। तभी सोनिक यार्ड में आइसोलेटर फुंक गया। जिससे आपूर्ति फिर ठप हो गई। किसी तरह इसकी मरम्मत करके दोपहर दो बजे इब्राहिमाबाग और कसिमनगर को चालू कर दिया गया, लेकिन पीडी नगर की लाइन का तार टूट जाने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे यहां के लोगों को खासी परेशानी हुई। दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

इंसेट-1
शहर के पांच क्षेत्रों में 18 घंटे गुल रही बिजली
एक साथ कई फाल्ट आने से पीडी नगर सहित पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। पहले जंपर उड़ने और फिर आइसोलेटर फुंकने से उपकेंद्र बंद रहे। फिर दोपहर में दो उपकेंद्र तो शुरू हुए तो पीडी नगर की आपूर्ति में फिर फाल्ट हो गया। कसिमनगर से पीडी नगर के बीच आई 33 केवी मेन लाइन का तार टूटने से शाम छह बजे तक पीडी नगर, एबी नगर, गदनखेड़ा, आदर्श नगर, डीएसएन कॉलेज रोड आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम सौरभ निगम ने बताया कि लंबी लाइन और बीच में घने पेड़ों के कारण फाल्ट खोजने में दिक्कत आई। एक के बाद एक लगातार फाल्ट होने से मुश्किल हुई। कर्मचारियों को लगाकर मरम्मत कराने का प्रयास किया गया। बारिश के चलते मरम्मत में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed