{"_id":"675dcbb8bf1060966d078d1f","slug":"three-booked-for-abetting-suicide-unnao-news-c-221-1-uno1001-124004-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
पाटन। मानपुर गांव में फंदे पर महिला का शव मिलने की घटना में पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बिहार थानाक्षेत्र के मानपुर गांव निवासी मीरा (25) पत्नी रजनीश कश्यप का शव शुक्रवार सुबह घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। शनिवार को पैनल में शामिल डॉ. विशाल मोहन सक्सेना और डॉ. पवन अग्रवाल से शव का पोस्टमार्टम किया, उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। मृतका की बड़ी बहन सीता ने बताया कि मीरा का विवाह एक साल पहले चांदपुर पाटन गांव निवासी रजनीश कश्यप से हुआ था। पति और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद के चलते मीरा शादी के कुछ दिन बाद से ही मायके में रह रही थी। पड़ोसी विशाल, राजू निर्मल और भोला उसे प्रताड़ित करते थे। इन्ही तीनों से परेशान होकर बहन मीरा ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर पहले भी कार्रवाई की बात बताई जा रही है। उसका भी रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोप : खेत जाते समय परेशान करते थे आरोपी
मृतका मीरा की बड़ी बहन सीता के मुताबिक, पति से विवाद के बाद छोटी बहन मायके में रहने आ गई थी। पिता की मौत होने और भाई भी न होने से घर पर वह (सीता) और मां ही रहती थी। छोटी बहन जब भी खेत की ओर या फिर लकड़ी बीनने जाती तो यह तीनों उसे परेशान करते थे। पहले भी इसकी शिकायत हुई थी, इसमें विशाल पर कार्रवाई हुई थी। उसके बाद से वह फिर बहन को परेशान कर रहा था। उसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।