फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three 50-year-old big bridges and 2000 culverts will be inspected

Unnao News: 50 साल पुराने तीन बड़े पुल और 2000 पुलियों की होगी जांच

Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three 50-year-old big bridges and 2000 culverts will be inspected
उन्नाव। जिले में 50 साल पहले बने दो हजार से अधिक पुल और पुलिया की मजबूती परखने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से चार टीमें गठित की गईं हैं। शासन के आदेश पर इनकी जांच के बाद मरम्मत और निर्माण का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुजरात में पिछले दिनों पुल का एक हिस्सा ढहने के बाद शासन ने प्रदेश में भी ऐसे पुलों की जांच कराने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने जिले में पांच दशक से अधिक पुराने पुलों की पड़ताल के लिए चार टीमें गठित कर दीं हैं। जिले में लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन बड़े पुल बनाए गए हैं। इसके अलावा 60 से 200 मीटर लंबाई के आठ छोटे पुल हैं। 60 मीटर से कम लंबाई की पुलियों की संख्या करीब 2000 के आसपास है। इन पुलों की वर्तमान हालत क्या है इसको लेकर जल्द टीमें जांच शुरू करेंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर इन पुलों के स्थान पर नए पुल का निर्माण होगा या इनकी मरम्मत कराई जाएगी, इसका फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
कोट------------

50 साल पुराने पुलों का सर्वे कराने के आदेश शासन से मिले हैं। इसके लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। टीमों को जल्द जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हरदयाल अहिरवार अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड

-------

यह हैं प्रमुख पुल और पुलिया

- दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना पुल

- मंगतखेड़ा-सोहरामऊ मार्ग के किलोमीटर 13 पर स्थित सेतु

- हिलौली से भवानीगंज पिपरी दिरगजखेड़ा मार्ग स्थित सेतु

- पुरवा बीघापुर मार्ग के किलोमीटर छह पर स्थित सेतु।

-बरबटपुर से राजेपुर पतारी संपर्क मार्ग पर शारदा नहर पर पुल

- हिलौली के दिग्गजखेड़ा संपर्क मार्ग पर शारदा नहर पर बना पुल

- मंगतखेड़ा, कांथा, सोहरामऊ मार्ग पर बना पुल

- कालूखेड़ा कांथा मुसन्ना मार्ग पर बना पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed