फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There is no facility of influenza test in the district

Unnao News: जिले में इन्फ्लुएंजा जांच की सुविधा नहीं

Thu, 16 Mar 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 16 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
There is no facility of influenza test in the district
उन्नाव। प्रदेश में इन्फ्लुएंजा के केस बढ़ने के साथ बुखार मरीजों की बढ़ रही संख्या बढ़ रही है। जिले में इस वायरस की जांच की सुविधा ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। वहीं शासन से जारी हुई गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश सीएमओ ने जिला अस्पताल व सभी सीएचसी और पीएचसी को जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में इन्फ्लुएंजा जांच की सुविधा न होने से स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा लक्षण वाले मरीज मिलने पर सैंपल लेकर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज सैंपल भेजने की कार्ययोजना तय की है। सीएमओ डॉक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि यह वायरस सबसे अधिक वृद्ध और गर्भवतियों को प्रभावित करता है। इसलिए उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं ओपीडी करने वाले डॉक्टरों और मरीजों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी आपसी दूरी का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। जुकाम, बुखार और खांसी होने पर डॉक्टर को दिखाएं। आवश्यक होने पर जांच कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन्फ्लुएंजा जांच के लिए सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजा जाएगा। अभी एक भी सैंपल नहीं भेजा गया है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर की सलाह पर ही सैंपल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। हालांकि अभी तक कोई मरीज न मिलने से इस वार्ड में किसी को भर्ती नहीं किया गया है। सीएमएस ने डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि इन्फ्लूएंजा वायरस से प्रभावित मरीज मिलने पर अलग वार्ड में भर्ती किया जाएगा। पूरी तैयारी कर ली गई है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में भर्ती होने वाले मरीजों पर नजर डाली जाए तो चार दिन में बुखार के 36 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 12 मार्च को आठ, 13 मार्च को 16, 14 मार्च को 10 और 15 मार्च को सर्दी, जुकाम और बुखार के दो मरीजों को भर्ती किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed