फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in 2 houses

किसान व सब्जी विक्रेता के घर लाखों की चोरी

Sun, 26 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
theft in 2 houses
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव ढुलौआ में चोरों ने सब्जी विक्रेता व किसान के घर से लाखों की नकदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। घटना में किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ढुलौआ निवासी विष्णु कश्यप लखनऊ के बोधेश्वर मंदिर के पास सब्जी बेचता है। शनिवार रात घर में पुत्र संतू था। पड़ोसी आनंद स्वरूप के घर के बाहर बने जीने से चोर उसकी छत पर पहुंचे। जीन के रास्ते विष्णु के घर में दाखिल हुए। घर में जमीन खरीदने के लिए रखे 1.44 लाख रुपये, छह लाख के जेवर व अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने किसान अखिलेश सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां भी सीढ़ी से चोर घर के अंदर दाखिल हुए। परिजन गहरी नींद में थे। घर में रखे गेहूं बेचकर मिले 60 हजार रुपये, करीब ढाई लाख के जेवर व 50 हजार का सामान चुरा ले गए। खाली बक्सा घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने गांव पहुंचकर जांच की। ऐसा लगता है कि आसपास का कोई व्यक्ति घर में रखे सामान के विषय में जनता था। उसका चोरी में हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed