फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The third youth injured by falling balcony died during treatment

Unnao News: छज्जा गिरने से घायल तीसरे युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 23 Feb 2023 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 23 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
The third youth injured by falling balcony died during treatment
उन्नाव। शहर की डूडा कॉलोनी में तीन दिन पहले छज्जा गिरने से घायल हुए तीसरे युवक की कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एबी नगर मोहल्ला निवासी दिलीप 19 फरवरी को डूडा कालोनी की तीसरी मंजिल पर साथियों में संदीप और अभिषेक शुक्ल के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। तभी छज्जा टूटकर गिरने से तीनों सड़क पर गिर गए थे। इसमें संदीप की मौके पर मौत हो गई थी। दिलीप और अभिषेक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

हैलट में डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया था। अभिषेक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। मृतक अभिषेक माता पिता का इकलौता सहारा था। वह जिला महिला अस्पताल में ठेकेदार के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। पिता रामजी शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां बबिता गृहिणी हैं। अभिषेक का पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed