फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The statue stolen from the temple Ashtdhatu

मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Wed, 16 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव Updated Wed, 16 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
The statue stolen from the temple Ashtdhatu

रामपुरखंजरी गांव में सोमवार रात चोरों ने मंदिर में सेंध काटकर करीब दो सौ साल पुरानी लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति पार कर दी।

विज्ञापन


इसके साथ ही गृहस्वामी के कमरे से छह लाख के जेवर और आठ हजार की नगदी भी समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी।

रामपुर खंजरी गांव निवासी उमेश कुमार गुप्ता के घर में ही उनके पूर्वजों का करीब दो सौ साल पुराना जनकपुर मंदिर है। सोमवार रात उमेश व उनका परिवार घर के आंगन और अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे।


देर रात मंदिर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर भीतर दाखिल हुए चोरों ने मंदिर में रखी करीब आधा किलो वजनी लड्डू गोपाल की मूर्ति व सिंहासन पार कर दी।

गृहस्वामी उमेश गुप्ता ने औरास थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed