{"_id":"589623504f1c1bce22e813a0","slug":"the-resolution-of-vote-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने मतदान का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने मतदान का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
students taking oath
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान में मतदाताओं के साथ ही भावी मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को शहर के जेएन शाह पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस व ब्रिलियंट एकेडमी इंटर कालेज एबी नगर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों को मतदान की अहमियत गिनाकर हर हाल में बेहतर कल के लिए वोट की चोट करने को जागरूक किया गया। छात्रों के साथ प्रबंधन सदस्यों व शिक्षकों ने मतदान करने की शपथ ली। सभी ने बड़े उत्साह के साथ संविधान रक्षा की प्रतिज्ञा दोहराई।