फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The honor of the family counseling center

परिवार परामर्श केंद्र में किया गया सम्मान

Mon, 13 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
The honor of the family counseling center
उन्नाव। पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों की मदद से गलत फहमियां दूर हुईं तो अलग-अलग जिंदगी जी रहे जोड़े फिर एक हो गए।
विज्ञापन


एक साल से सुखमय जीवन जी रहे दंपतियों को एसपी ने रविवार को पुरस्कृत करते हुए समाज के आसपास के अन्य लोगों को भी समझाने के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी और उनकी पत्नी ने 21 जोड़ों के अलावा परामर्शदाताओं को उपहार और प्रतीक चिह्न भेंट किया।

एसपी एमपी सिंह ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि जैसे पिता अपनी बच्ची को जोड़े के साथ विदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता है। इसमें गलत फहमी या मनमुटाव हुआ तो जिंदगी की गाड़ी के दो पहिए अलग हो जाते हैं और दोनों में से एक भी खुश नहीं रहता।
विज्ञापन


आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रह रहे जोड़ों को गांव और मोहल्ले के लोगों को यह समझाने और बिछड़ों को मिलाने की अपील की। एएसपी रामकिशुन यादव ने परामर्श दाताओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग की कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सर्वेश मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने परिवार परामर्श की प्रभारी स्नेहलता की सराहना की। गीता पत्नी पप्पू, सोनी पत्नी पंकज, राधा पत्नी सुरेश, केशाना पत्नी होरीलाल, बेटाना पत्नी दिनेश, सोनी पत्नी सुशील, सोनी पत्नी सुनील कुमार, पुष्पा पत्नी हृदयेश, गुड्डी पत्नी गंगा, कमला पत्नी विजय शंकर, आरती पत्नी संतराम, राजेश्वरी पत्नी कमलेश, सीमा पत्नी संजय, रूबी पत्नी मुश्ताक, सीमा पत्नी जितेंद्र, शैल कुमारी पत्नी तकदीर व नीलू पत्नी मेवालाल को अधिकारियों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।


जोड़ों के साथ-साथ पुलिस विभाग से आरआई जेआर गौतम, सीओ नगर सर्वेश कुमार मिश्र, विवेचना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी, परामर्श केंद्र प्रभारी स्नेहलता, एलआईयू इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र यादव, महिला थानाध्यक्ष मंजू कनौजिया, मनीष सेंगर, डॉ. आशीष श्रीवास्तव को एसपी व एएसपी ने सम्मानित किया। परामर्श केंद्र में उपासना यादव व फूल कुमारी को सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed