फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dumper was carrying 20 tonnes of extra gravel, it got stuck in the road and caused a two-hour traffic jam

Unnao News: डंपर में लदी थी 20 टन ज्यादा मौरंग, सड़क मं धंसने से दो घंटे लगा जाम

Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The dumper was carrying 20 tonnes of extra gravel, it got stuck in the road and caused a two-hour traffic jam
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर ओवरलोड डंपर सड़क में धंस गया। इससे करीब दो घंटे तक पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा। डंपर में 55 टन के बजाए करीब 75 टन मौरंग लदी थी, एआरटीओ ने 74 हजार जुर्माना लगाया और सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कानपुर को उन्नाव-हरदोई रोड से जोड़ने वाले कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर कानपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर जा रहा मौरंग लदा डंपर कल्याणी नदी के पास सड़क में धंस गया। ओवरलोड होने से उसे निकालने में दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की करीब पांच किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह पहुंचे और पुलिस की मदद से डंपर को निकलवा कर जाम खुलवाया। डंपर में करीब 20 टन मौरंग ओवरलोड (55 के बजाए 75 टन) पाई गई। 74 हजार रुपये जुर्माना तय करते हुए उसे सीज कर दिया। इस दौरान सवारियां ढोते मिले दो अनफिट टेंपों को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed