{"_id":"64a8522d4667139891013c66","slug":"the-driver-dozed-off-the-car-collided-with-the-divider-unnao-news-c-12-knp1001-321711-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चालक को आई झपकी, डिवाइडर से भिड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चालक को आई झपकी, डिवाइडर से भिड़ी कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को औरास सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र के चौपटिया निवासी जीशान (35) बड़े भाई इमरान (45) और लखनऊ के ही हुसैनगंज के ओशियान बिल्डिंग निवासी नौमान (25) के साथ एक्सप्रेसवे के रास्ते कन्नौज से लखनऊ जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे औरास थानाक्षेत्र के कोइलिया खेड़ा गांव के सामने कार चला रहे जीशान को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम उन्हें सीएचसी लाई। तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को औरास टोलप्लाजा पर खड़ी करा दिया गया।