फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The contractor did not build the track, stopped the payment

बिना पटरी की सीसी रोड, आवागमन में दिक्कत

Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The contractor did not build the track, stopped the payment
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के गांव सोनिक में सीसी रोड निर्माण के दौरान ठेकेदार ने पटरी नहीं बनाई। इसके कारण चौपहिया वाहन निकलते समय हादसे का डर रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदार ठेकेदार का भुगतान रोकने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सोनिक में जिला पंचायत की ओर से 150 मीटर लंबी सीसी रोड बनाई गई थी। इसके किनारे एक-एक मीटर की पटरी भी बनाई जानी थी लेकिन ठेकेदार ने इसकी अनदेखी की।
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सांसद साक्षी महाराज के साथ क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह की उपस्थिति में तीन माह पहले इसका लोकार्पण भी कर दिया गया। इस संदर्भ में जिला पंचायत के अवर अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है। दोनों तरफ की पटरी बनवाई जाएगी। उसके बाद ही भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed