फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body was found in the room of millionaires

कमरे में मिला करोड़पति का शव

Sun, 19 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 19 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The body was found in the room of millionaires

हसनंगज/उन्नाव। करोड़ों की संपत्ति के मालिक का शव संदिग्ध हालात में शनिवार को उनके ही घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस टेबल फैन में उतरे करंट से मौत होने की आशंका जता रही है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के गजफ्फर नगर गांव निवासी आनंद दीक्षित (45) अपने बुजुर्ग जमींदारों की करोड़ों की संपत्ति के इकलौते वारिस थे। गांव में उनकी पचास बीघा जमीन के अलावा बाजार भी लगती है। इन दिनों आम मंडी लगने से वह गांव में ही रह रहे थे जबकि उनकी पत्नी साधना तीन बच्चों की पढ़ाई के चलते लखनऊ में थीं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद तक वह घर से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने अनहोनी की आशंका पर हसनगंज थानाध्यक्ष आरपी सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गेट और कमरे की कुंडी तोड़कर घर के भीतर पहुंची तो आनंद का शव कमरे में बेड के पास ही फर्श पर पड़ा था। मृतक के गले के पास टेबल फैन का तार पड़ा मिला। यही नहीं उनके कमरे का दरवाजा और मकान की छत पर जाने वाले जीने का दरवाजा भी खुला पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल से लखनऊ में पत्नी और उन्नाव शहर के पूरन नगर में रह रही मां को घटना की सूचना दी। मृतक की पत्नी साधना बेटी रिया (14), रिषभ (10) और हर्ष (8) के साथ गांव पहुंची। मां शारदा और कानपुर में रहने वाली बहन राधा भी पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों के सामने कमरे की तलाशी ली तो एक छोटे बॉक्स में 3.36 लाख रुपये और बेड में गद्दे की नीचे 920 रुपये और सोने की चेन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हत्या करने के बाद हत्यारे छत के रास्ते भाग गए। उन्होंने पुलिस को कुछ लोगों से जमीनी रंजिश की भी बात बताई है। सूचना पर हसनगंज सीओ अशोक सिंह भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सीओ ने बताया कि गले में कोई निशान न होने और घटना स्थल पर कोई भी संदिग्ध वस्तु न मिलने से हत्या की घटना नहीं लग रही है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि टेबल फैन में करंट हो जिसे खोलते या बंद करते समय उन्हें करंट लग गया हो जिससे उनकी मौत हो गई हो। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed