फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher suspend

सरकारी धन के हेरफेर में सहायक टीचर निलंबित

Sun, 05 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 05 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspend
उन्नाव। विकासखंड सुमेरपुर के सहिला उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक टीचर को सरकारी धन में हेरफेर करने में बीएसए ने निलंबित कर दिया। टीचर ने वर्ष 2013-14 में एमडीएम व ग्राम शिक्षानिधि के खाते से लगभग 35 हजार रुपये निकाले थे। जिसका लेखाजोखा आज तक बीईओ को नहीं दिया गया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिला में सहायक टीचर के पद पर तैनात आराधना अखिलेश मिश्रा वर्ष 2013-14 में इसी विकासखंड के गांव सिकंदरपुर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज टीचर के पद पर तैनात थीं। इस दौरान इन्होंने एमडीएम व ग्राम शिक्षा निधि खाते से लगभग 35 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन


इसकी सूचना भी बीईओ को नहीं दी थी। उसके बाद आराधना का प्रमोशन हो गया और वह उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक टीचर हो गईं। बीईओ की जांच में सहायक टीचर द्वारा पैसा निकाले जाने का मामला सामने आया। जानकारी बीएसए को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने सहायक टीचर को तीन बार नोटिस भिजवाकर बीईओ को धन निकाल कर उसका कहां उपभोग किया गया इसकी जानकारी देने के लिए कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

इस पर बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार को टीचर को निलंबित कर दिया। बताया कि निलंबन करने के साथ ही धन की रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed