{"_id":"d44054caa9aed445b8a62a9e54529e59","slug":"sp-activists-took-out-cycle-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह व ब्लाक प्रमुख जगदीश यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली को सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में जो घोषणाएं की थी वह पूरी कर दी है।
प्रदेश सरकार ने योजनाओं में हर वर्ग को ध्यान में रखा है। इस रैली ने विकासखंड के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया और ग्रामीणों को सपा सरकार की आम जनता के लिए लागू की गई योजनाओं के बारे में बताया। साइकिल रैली में अरुण शंकर शुक्ल अन्ना महाराज, अनवर सिद्दीकी, बालेन्द्र प्रताप सिंह, सेवकलाल, भगौती रावत, चेयरमैन राकेश, सत्यदेव गोस्वामी, छोटे गोस्वामी, जफर किदवई, उमेश मौर्य, रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सफीपुर : विधान सभा क्षेत्र की रसूलाबाद नगर पंचायत में निकली रैली की अगुवाई विधायक सुधीर रावत ने की। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान चेयरमैन शिवकुमार, सभासद राजू ब्रह्मचारी, गुड्डू यादव, हसीन अहमद, वीरेंद्र कुमार, राकेश पाल व संतोष कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन