{"_id":"5e3c3db48ebc3ee5fd706ddd","slug":"some-people-want-to-disturb-the-integrity-of-the-country-unnao-news-knp5429185100","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देश की अखंडता को भंग करना चाहते हैं कुछ लोग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देश की अखंडता को भंग करना चाहते हैं कुछ लोग’
विज्ञापन
असोहा ब्लाक के जोरावरगंज में सीसी रोड,बरातघर व अन्य योजनाओं को लोकार्पण करते विधानसभा अध्यक्ष ह?
- फोटो : UNNAO
ब्लाक के जोरावरगंज में बरातघर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक सुलभ शौचालय और सीसी मार्ग का लोकार्पण व अंत्येष्टिस्थल का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने किया।
यहां पर उन्होंने कहा कि सीएए पर कुछ लोग धरना-प्रदर्शन के बहाने देश की अखंडता को भंग करना चाहते हैं। कहा कि समाज के जागरूक हुए बिना देश और समाज का भला होने वाला नहीं है।
अध्यक्ष ने लोगों से अपने आप को परिवर्तित कर सामाजिक परिवर्तन लाने की अपील की। गोशालाओं की समस्या पर कहा कि ये जानवरों की समस्या आप लोगों के द्वारा ही है। अगर आप लोग अपने-अपने जानवर बांध लें तो जानवर नहीं रहेंगे लेकिन आप लोग सरकार के सहारे हैं।
विज्ञापन
पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीबों तक उनका हक पहुंच रहा है जबकि पूर्व की सरकारों में गरीबों का हक लोग मार जाया करते थे। ग्राम प्रधान ज्योति मिश्रा की मांग पर जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने जूनियर विद्यालय और बरातघर की बाउंड्रीवाल कराने का आश्वासन दिया।
पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता, सतीश कुशवाहा व गंगा प्रसाद वर्मा आदि लोगों ने भी संबोधित किया। प्रधानपति सोनू मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, जिलाधिकारी और एसपी विक्रांतवीर का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
आयोजक मुन्ना मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बीडीओ धर्मेंद्र सिंह, बीईओ सुषमा सेंगर, सतीश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, दिनेश, सरनाम सिंह, जटाशंकर, सम्राट मिश्रा, बबलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।