फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Slogans of traders performing in collectorate

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर व्यापारियों की नारेबाजी

Mon, 15 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Slogans of traders performing in collectorate
कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू प्रसाद को ज्ञापन दिया। उन्होंने संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अधिनियम नकली व मिलावटी सामान बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिहाज से ठीक है। सील बंद सामान बेचने वालों पर इसे अमल में लाना उचित नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद विभागों की ओर से समय पर प्रमाणपत्र नहीं जारी किए जाते हैं। भौतिक सत्यापन के नाम पर सरकारी अमला कारोबारियों का उत्पीड़न करते हैं। ज्ञापन में निजी सुरक्षा के लिए जीएसटी अदा करने वाले व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की भी मांग की गई। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश कुमार, कोषध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आदित्य जायसवाल, महिला इकाई जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, नारायणी गुप्ता, नीतू मिश्रा, विशेष उर्फ मुकुल शुक्ल, लालता प्रसाद तिवारी, उमेश द्विवेदी, राजन वाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed