फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shicshamitron by Gandhigiri

शिक्षामित्रों ने की गांधीगीरी

Thu, 17 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव Updated Thu, 17 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron by Gandhigiri

हिंसा के रास्ते से हल निकलता न दिखाई देख अब शिक्षामित्र गांधीगिरी पर उतर

विज्ञापन
आएं हैं। शिक्षामित्र संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों ने निराला उद्यान में बैठक कर पोस्टकार्ड पर पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई संदेश भेजने के साथ स्वयं के लिए इच्छामुत्यु मांगी है। बैठक जिला प्रभारी दीप नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।


गुरुवार को सैकड़ों शिक्षामित्र निराला पार्क में उपस्थित हुए। यहां शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भेजे गए पोस्टकार्ड में लिखा है कि यदि समायोजन बहाल न हुआ तो सभी शिक्षामित्रों को परिवार सहित इच्छा मृत्यु ही दे दी जाए।



शिक्षामित्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ सरकार के हर काम में सहयोग किया है। उसके बाद भी हमारे साथ अन्याय किया गया है जो कि गलत है।


इसलिए या तो हमें बहाल किया जाए या फिर परिवार सहित इच्छा मृत्यु दे दी जाए। मीडिया प्रभारी विमल पाल ने 28 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले प्रदर्शन में चलने की अपील की है।
विज्ञापन



साथ ही यह भी बताया कि संगठन का निर्देश है कि सभी अपने-अपने कार्यरत स्कूल में अध्यापन कार्य करेंगे। सरकार पूरी तरह से शिक्षामित्रों के साथ है।

इस दौरान राम किशोर बाजपेई, देव प्रकाश, जयपाल, वीरेंद्र मिश्रा, जगन्नाथ, रेखा सिंह, शीबा जैदी, साधना सिंह, नाजमा सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed