फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SDM stopped illegal construction on trust land

Unnao News: ट्रस्ट की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया

Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
SDM stopped illegal construction on trust land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। कस्बे के ठाकुरद्वारा राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया।
शंकरी देवी मंदिर समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि कस्बा निवासी रामचरन ने वर्ष 1936 में श्रीठाकुरजी महाराज राम जानकी मंदिर के नाम से ट्रस्ट बनाकर उसके नाम मंदिर व भूमि की डीड लिख दी थी। जिसके सर्वराकार क्रमशः एक के बाद एक मृतक होते गए और करीब 40 साल से मंदिर का कोई सर्वराकार नहीं है।
फिर भी 16 जून 1981 को बाबूलाल सर्वराकार ने अनियमित तरीके से चार लोगों को रैयतनामा लिख 99 साल का पट्टा कर दिया। जबकि इसी मामले में कोर्ट में चल रहे एक वाद में न्यायालय जिला जज ने 31 मई 1983 को बाबूलाल द्वारा की गई सभी डीड रैयतनामे पट्टों को खारिज करते हुए नई समिति गठित करने और दो माह के भीतर न्यायालय में सूची दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

समिति का आज तक गठन नही किया गया। इसके बाद भी एक चौथे पट्टेधारक ने 13 अप्रैल 2000 को कस्बा निवासी एक व्यक्ति को अनियमित तरीके से रैयतनामा लिख दिया। जिस पर गत वर्ष निर्माण भी शुरू करा दिया था। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नौ जनवरी 2023 को डीएम से की गई शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने निर्माण पर रोक लगाकर टीम गठित कर पैमाइश करा जांच आख्या डीएम को प्रस्तुत की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन से सांठ गांठ कर निर्माण पुनः शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर फिर डीएम से ट्रस्ट की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि निर्माण पर रोक लगा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed