{"_id":"6893ad050bd5ee8a100556cc","slug":"sdm-came-to-inspect-chc-at-night-found-dirt-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135099-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रात में सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रात में सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, मिली गंदगी
Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। सीएचसी मौरावां का मंगलवार रात में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम को परिसर में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव मंगलवार रात नौ बजे अचानक मौरावां सीएचसी पहुंचे। उन्होंने भवन और परिसर का निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद सोनकर, दो डॉक्टर, फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद मिले। प्रसव कक्ष व इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता देखी। बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
-- --
36 मरीजों को दी गई पोषण पोटली
औरास (उन्नाव) । ब्लॉक कार्यालय औरास में बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के तहत ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह ने 36 मरीजों को पोषण पोटली दी। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दीपू कुमार ने बताया कि पोषण पोटली में मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, गजक और न्यूट्रिशिनल सप्लीमेंट की एक-एक किग्रा की पैकिंग शामिल है। इसके अलावा उन्होंने मरीजों को जागरुक किया। बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा खांसी आने पर तुंरत जांच कराएं। टीबी का इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क किया जाता है। वहीं मरीजों को पोषण के रुपये भी दिए जाते हैं। इस दौरान तेजपाल भी मौजूद रहे। (संवाद)