{"_id":"63f7c22fc096d922360cf957","slug":"scheduled-caste-girl-student-kidnapped-gang-raped-and-murdered-unnao-news-knp74415818-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनुसूचित जाति की छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनुसूचित जाति की छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
विज्ञापन
परियर (उन्नाव)। देर रात लापता हुई अनुसूचित जाति की किशोरी का शव घर से करीब 700 मीटर दूर शराब ठेके के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। किसी वाहन की चपेट में आकर मौत के अंदेशे पर पुलिस ने बिना शिनाख्त कराए शव को रात दो बजे अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। गुरुवार सुबह परिजन चौकी पहुंचे तो पुलिस ने रात मिले शव की फोटो दिखाकर पहचान कराई। परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया और बिठूर-परियर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक जाम और हंगामा चलता रहा।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता दुबई में हैं, यहां घर में मां और भाई-बहन रहते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे तक वह परिजनों के साथ रही। इसके बाद सभी सो गए। एक घंटे बाद रात करीब 11 बजे वह लापता हो गई।
परिजनों ने आसपास पता लगाया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह परियर चौकी पुलिस में चाचा ने शव की फोटो से भतीजी की पहचान की। अज्ञात में शव रखवाने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सुबह करीब नौ बजे हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख सफीपुर कोतवाल पवन सोनकर की जानकारी पर सीओ ऋषिकांत शुक्ला, एएसपी शशि शेखर, एसडीएम नूपुर गोयल और तहसीलदार विराग करवरिया कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस के काफी देर समझाने और रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा करने के आश्वासन पर दोपहर करीब दो बजे परिजन शांत हुए। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर के आधार पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉंक्सो और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।