फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road on dry kalyani

रुकावटों ने रोका जलप्रवाह, सूख गई कल्याणी

Sat, 28 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
road on dry kalyani
कल्याणी नदी के बीच से बनाए गए कच्चे मार्ग से आवागमन करते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। कल्याणी नदी के अस्तित्व खोने के पीछे जिम्मेदारों की उदासीनता और लोगों की मनमानी है। समय पर सफाई न होने से नदी सूखने लगी और भूमाफिया ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। यही नहीं ग्राम पंचायत तो एक कदम और आगे बढ़ गई। सूखी नदी में आवागमन के लिए कच्चा रास्ता तक बना डाला।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले हरदोई और उन्नाव के कई गांवों के लिए कभी जीवनदायिनी रही कल्याणी नदी अब विलुप्त सी हो गई है। नदी का अस्तित्व केवल कागजों पर ही बचा है। कहीं नाले तो कहीं तालाब का रूप ले चुकी इस नदी के पानी से दो दशक पहले तक फसलें लहलहाती थीं। 80 किमी लंबी नदी क्षेत्र के भूगर्भ जलस्तर को भी सहेजे थी।
विज्ञापन

नदी सरोसी के मरौंदा गांव के पास पहुंचकर गंगा नदी में मिलती है। अतिक्रमण से नदी संकरी होती गई। ग्राम पंचायत मझेरियाकला ने वर्ष 2020-2021 में फतेहपुर चौरासी-सूसूमऊ डामरीकृत मार्ग पर ग्राम कोइलीखेड़ा से ग्राम कोलवा को जोड़ने के लिए 1.20 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर सूखी कल्याणी नदी में कच्चे मार्ग का निर्माण करा दिया गया। बड़ी बात ये है कि इस मार्ग पर पुल/पुलिया की जरूरत थी लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया और कच्चा मार्ग बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बोई जा रहीं
सूखी पड़ी नदी की जमीन को समतल करके हरी सब्जियां, गेहूं, सरसों आदि की फसल बोई जा रही है।
उपेक्षा से बदला स्वरूप
शेरपुर अछिरछा गांव के संजय कुमार ने कहा कि कल्याणी नदी गांव के किनारे से बहती थी। जलप्रवाह से पूरा गांव लाभान्वित होता था। अब उपेक्षा से नदी का स्वरूप ही बदल गया है। सिर्फ बारिश में ही लगता है कि यहां कोई नदी है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा ने बताया कि कभी कल्याणी नदी अपने नाम के अनुरूप ही अनवरत स्वच्छ जल प्रवाह से पशु, पक्षियों की प्यास बुझाती थी। नदी के आसपास हरियाली थी। उपेक्षा व अतिक्रमण के कारण अब नदी विलुप्त प्राय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed