{"_id":"60c4552a8ebc3e01810c4ff2","slug":"road-accident-in-unnao-truck-cleaner-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से कुचलकर क्लीनर की दर्दनाक मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से कुचलकर क्लीनर की दर्दनाक मौत, चार घायल
Sat, 12 Jun 2021 12:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:07 PM IST
सार
उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली तिराहे के पास ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी वैन को टक्कर मारी फिर दूसरे ट्रक में चढ़ रहे क्लीनर को चपेट में ले लिया। हादसे में क्लीनर फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के कई पुरवा गांव निवासी 27 वर्षीय जावेद अली पुत्र साबिर अली की मौत हो गई।
वहीं वैन सवार अचलगंज के वसैना गांव निवासी रोहित कुशवाहा (27), सील कुमार (50), अनिल कुमार (48) व दिनेश कुमार उर्फ बच्चा दीक्षित (25) घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वैन सवार घायल नवाबगंज से बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला।